29/9/10

aisi raaten kyon banate hain aap / ऐसी रातें क्यों बनाते हैं आप

1 टिप्पणी:
ऐसी रातें क्यों बनाते हैं आप
दहशत दिलों की बढ़ाते हैं आप ...
 
रंग खून का जुदा क्यों न किया ?
एक सा बना के लड़ाते हैं आप ...
 
अब के यों चुपचाप ना देखना
मैं देखूँगा क्या कमाल दिखाते हैं आप ...
 
क्यों बेहूदों को ताकत दे डाली
इंसानों को कैसे भूल जाते हैं आप ...
 
ओ सुबह सुनहरी बनाने वाले
क्यों इसे लाल बनाते हैं आप...  
 
दो वक्त की रोटी तो मिलती नहीं 
जलते चूल्हों को बुझाते हैं आप ...
 
‘भरत’ ना देखेगा नकली दुनिया
असली चेहरा क्यों छुपाते हैं आप ...
 
भरत तिवारी
२२:३८
२९/०९/२०१०
नई दिल्ली
 
aisi raaten kyon banate hain aap
dahashat dilon ki badhaate hain aap ...
 
rang khoon ka juda kyon na kiya ?
ek sa bana ke ladaate hain aap ...
 
ab ke yon chup chaap na dekhna
main dekhoonga kya kamaal dikhate hain aap ...
 
kyon behoodon ko taakat de dali
insanon ko kaise bhool jaate hain aap ...
 
o subah sunahari banane waale
kyon isey lal banate hain aap...
 
do waqt ki roti toh milti nahin
jalte choolhon ko bujhate hain aap ...
 
‘bharat’ na dekhega nakli duniya
asali chehra kyon chhupaate hain aap ...
 
Bharat Tiwari
22:38
29/09/2010
New Delhi
http://www.facebook.com/note.php?note_id=442005466362

28/9/10

सम्पूर्णता के लिये…

2 टिप्‍पणियां:

परिधि थी

अब क्यों तोड़ी ये मसला है

वैसे देखा जाये तो

कहाँ कोई मानता है आज कल

आज कल

परिधि को लांघना ही फैशन

तोडें क्यों

चित भी और पट भी

तोड़ने में दोनों मिलते नहीं

लांघो और

सहूलियत देखी

तो वापस

खामियाज़ा भुगतने के समय

खामियाज़ा माँग लो

उल्टी गंगा

ज्यादा नहीं बह सकती

बह ही नहीं सकती

वैसे दुनिया भी बीसियों हैं

और सब की अपनी अपनी नियमावली

सब अपने में बड़ी बड़ी

इधर वाला उधर जाने को आतुर

लांघा तो इधर से गया

उधर का पता नहीं

ऊँची वाली दुनिया नीची

नीची वाली ऊँची

उसके लिये वो

इसके लिये ये

बांधो

थोड़ा सा

संकीर्णता के लिये नहीं

सम्पूर्णता के लिये

अगली पीढ़ी का

सोंच लो

अपना ही सोंच लो कम से कम

 

 

भरत तिवारी

००:५५ २८/०९/२०१०

नयी दिल्ली

 
Underground, Bharat Tiwari, dastakaar, भरत भारत तिवारी
gallery.dralzheimer.stylesyndication.de

26/9/10

थोड़ा धीरे बड़ी हो…Thōdā dhīrē badī hō...

10 टिप्‍पणियां:
स्तुति , ज्योत्सनिका , आरुशी, भरत तिवारी Stuti Jyotsnika Aarushi Bharat Tiwari



jeene ki wajah talash raha hoon main / जीने की वज़ह तलाश रहा हूँ मैं

2 टिप्‍पणियां:

Bharat Tiwari Dastakkar Writer, Lyrics, Lyricist

.

जीने की वज़ह तलाश रहा हूँ मैं

तेरी आँखों में तभी तो देख रहा हूँ मैं

 

एक सियाह रात सा दिल

चिराग तुझ से कर रहा हूँ मैं

 

तमन्ना को लगे हैं पंख नये

देख, छत उसकी जा रहा हूँ मैं

 

तूफानों से दोस्ती है बहुत पुरानी

जुल्फ-ए-यार के साये में रहा हूँ मैं

 

‘भरत ‘ सुबहों के वो उजाले गए कहाँ

बाम का सूना नशेमन देख रहा हूँ मैं

 

भरत तिवारी

 

 

jeene ki wajah talash raha hoon main

teri aankhon men tabhi to dekh raha hoon main

 

ek siyah raat sa dil

chiraag tujh se kar raha hoon main

 

tamanna ko lage hain pankh naye

dekh, chhat usski ja raha hoon main

 

toofanon se dosti hai bahut purani

zulf-e-yaar ke saaye men raha hoon main

 

‘bharat ‘ subahon ke wo ujaale gaye kahan

baam ka soona nasheman dekh raha hoon main

with love Bharat Tiwari…

17/9/10

सफ़र शुरू

1 टिप्पणी:

hindi kavita safar shuru ... bharat tiwari dastakaar delhi, india, faizabad

बड़े दिनों से टाल रहा था

शायद...

जब से होश सम्हाला

उसने कोशिश की , बहुत कोशिश की

फितरत

संगत

काहिलपन

या शायद हिम्मत की कमी ...

यही लगता है

इतना कुछ था उसके पास

ज्ञान की सारी जानकारी

हिम्मत की कमी...

आड़े आती रही

मान ही लिया ना कि कमी थी ...

कभी दो – चार बातें बताई उसने

तो

डर गए , सच हमेशा नहीं जीत पाता

वही... हिम्मत की कमी

बैठी रही जमा के आसन लेकिन

दो दो चार चार करके इकट्ठा

और अब जब आसन खुला

सब भेद खुलने शुरू

ज्ञान का गोमुख दिखा

एक पतली धार है अभी तो

हिम्मत भी खुली है कुछ

अब सागर को होना है

सफ़र शुरू ...

....भरत १७/०९/२०१० – ००:४८

16/9/10

है !

1 टिप्पणी:

क्या खोजना उसे ?

अंतर्मन में दिख जाता है

नशे की दुनिया में ना तलाशो

मिट्टी की सोने की प्रतिमा में ?

है ! धुल के उस कड़ में..

दिखता है नाचता हुआ

अँधेरे कमरे में भी

झरोके से आती धूप की रेखा में

है ! उसकी आँख में

जो कुछ नहीं माँगती

फिर भी तुम मिला नहीं पाते.

बंद आँखों के अँधेरे में

जरा गहरे जाओ

अंत में आता उजाला...है !

उँगलियाँ थिरका रहा है

दिमाग ?

तुम चला रहे हो ?

मत जाओ वापस नशे में

वहाँ वो नहीं मिलता.

सामने देखो

है ?

है ना …..

 

भरत तिवारी १६/०९/२०१० – ८:०१

नई दिल्ली

14/9/10

उसे हिन्दी पर ही मोह आता है … #हिन्दी_में_बोलो #हिंदी_दिवस

6 टिप्‍पणियां:
hindi Divas हिन्दी दिवस २०१० 2010 bharat tiwari dastakar

आज 
उधार उतारने जाता  हूँ
हिन्दी में 
बात बताता हूँ

देखूँ तो 
दूंढूं उन्हें
वो पत्र 
दीदी के लिखे 
हिन्दी के शब्दों में घुली
ममता से डूबी वो पंक्ति
“आशीर्वाद मेरा घर में देना “
आशीर्वाद वो लेने जाता हूँ …

प्यार वो मिलता नहीं
मिठास वो आती नहीं 
कुछ समझ भी आती नहीं
असत्य है ये बात 
कि भाषा से का प्रभाव नहीं पड़ता
जो सम्मान प्रणाम से होता है
वो रिगार्ड्स में दिखता नहीं 
  
माँ जी गयी जब छोड़ कर
साथ गया समाचार पत्र
अब कहीं अगर दिख जाये तो 
उसमे विज्ञापन चिल्लाता है 
“.. तीस दिन में अंग्रेज़ी सीखें"
खूब मजाक उड़ाता है


गाने गाओ हिन्दी केऔर नाच करो अंग्रेज़ी के
फिल्मे देखो हिन्दी की
और बात करो हालीवुड की…
  
क्यों दोगलापन ये आता है ?
यहाँ कौन किसे झुठलाता है ?
ये कहाँ सिखाया जाता है ?
 अपने में झाँक के देखा तो 
दोषी अंदर मुस्काता है 


हिन्दी सुन परदेश में वो 
मगन क्यों हो जाता है
अपने दिल से पूछो तो तुम 

उसे हिन्दी पर मोह आता है
उसे हिन्दी पर मोह आता है

भरत तिवारी , नई दिल्ली , १४/०९/२०१०

10/9/10

एल्बम गाँव से पुराना आया / Album gaanv se purana aaya

2 टिप्‍पणियां:

एल्बम गाँव से पुराना आया
आज फिर दोस्त पुराना आया…
तू आज जो नज़र आया
जिगर में वही दर्द आया…
मैं वही सन्न पड़ा हूँ अब भी
जहाँ ठहरा के तू छोड़ आया…
मेरे पास तेरी तस्वीर नहीं
मेरे पास ये जागीर नहीं…
मैं अपने बटुए को आज
नदी को सौंप आया…
कुआँ प्यासे के पास जाता नहीं
भरत के घर तू कैसे आया…
 
भरत तिवारी १०/०९/२०१० – ००:३४
Album gaanv se purana aaya
Aaj fir dost purana aaya…
Tu aaj jo nazar aaya
Jigar men vahi dard aaya…
Main wahi sann pada hoon ab bhi
Jahan thahara ke tu chhod aaya…
Mere paas teri tasveer nahin
Mere paas ye jagir nahin…
Main apane batue ko aaj
Nadi ko saunp aaya…
Kuaan pyase ke paas jata nahin
Bharat ke ghar tu kaise aaya…
 
Bharat tiwari 10/09/2010 - 00:34
Álbum de fotos antiguas del pueblo llegó
Y el dia de hoy mi vieja amiga llegó…
Hoy cuando llego
La misma angustia a mi corazon llego…
Como si en el dolor me dejara tumbado
Donde me dijo que la esperara pero nunca llego…
Yo no tengo tu fotografia
Entrego hoy mi monedero
no tengo esa riqueza
El rio y ella llego
Al pozo nunca vaya a beber
Como a la casa de bharat llego…


5/9/10

The Mall

कोई टिप्पणी नहीं:

 

He could see that they were not wearing the same kind of attire that he was wearing.His was ironed by mom, a shirt with crease intact neatly tugged in his pants.

Made him think, how come they are wearing these torn pants and still getting all the attention.

The mall was full of these people wearing costumes that look so unpleasant to him but there were a few who were sporting the dresses similar to his, they are so like me Rajiv thought.

bharat tiwari dastakaar writer short story mall Next moment his mind swing back and said, “Why are they so silent and sitting as if they are afraid.” He could not reply to his brain. He thought am I afraid too? Cause he too was having some strange feeling. Let’s go home he thought.

On his way back he was thinking these places are for those people not for him and he wondered how they can wear those dresses.

Unknowingly he touched his hair and felt relaxed they were neatly combed not like they had, he was now realising they had some difficult hair style too.

“I am not going to go there again”, he uttered, and “I can't have uncombed hair like them” Rajiv’s was walking fast now enjoying his own whistling.

He could feel that he is no longer afraid. 

 

 

Bharat Tiwari

5/9/2010

New Delhi

 

image taken from www.aksesbisnis.com

4/9/10

असल चेहरा / Asal Chehra

कोई टिप्पणी नहीं:
बता तेरे ही बंदे तेरे क्यों कई नाम कहते हैं ?तेरी उल्फत, के ये मुझको दीवाना कहते हैं 
क्यों बता तुझे ये रहीम-ओ-राम कहते हैं ?करके टुकड़े तेरे, देख मज़हब नाम कहते हैं 
तू जिस दुनिया में गुम जी रहा है गुरूर में...   तुझे मालूम नहीं इसी को दोज़ख कहते हैं ...
जिसकी हस्ती पे भी ऊँगली उठा रहा है तू    घर उसी का है ये, कागज़ तेरा कहते हैं  
बाहर तो निकल ख्वाबों की उस दुनिया से..तुझे सब में वो दिखेगा जिसे खुदा कहते है... 
आईने तोड़ के जरा खुद में झांकेगा कभी ?...जो असल चेहरा है उसको ही रूह कहते हैं...
रब है मिट्टी, रब है सोना, रब है तेरा होना ...जो बना दे मिट्टी को सोना उसे रब कहते है      bharat 24/8/2010

2/9/10

गुनाहों की तलाश

कोई टिप्पणी नहीं:

निकला हूँ गुनाहों,

मैं आज तेरी तलाश में …

तमाम पत्थर भी आये है,

मेरी तलाश में …

 

जिसे कभी कहीं,

देखा ना सुना आज तक…

खबर है आज-कल,

वो हैं मेरी तलाश में…

….

भरत २/९/२०१० १५:००

 

Nikla hoo’n gunaho’n,

main aaj teri talaash mai’n…

tamam pathar bhi aaye hain,

meri talaash mein

 

jise kabhi kahin,

dekha na suna aaj tak…

khabar hai aaj-kal

wo hain meri talash mai’n

bharat tiwari 2/9/2010 15:00

 

कृष्ण कौन हैं / Krishna Kaun Hai'n / Who is Krishna

कोई टिप्पणी नहीं:
who is krishna... by bharat tiwari
कृष्ण कौन हैं
जो हम और आप हैं
बस साफ़ हों
 
भरत तिवारी २/९/२०१०
जन्माष्टमी 
 
Krishna  Kaun  Hai'n
Jo  Hum  Hai'n  Aur  Aap  Hai'n
Bus  Saaf  Ho'n
 
bharat tiwari 2/9/2010
Janmashtmi

Who is Krishna
It’s you and it’s me
Must be Pious 
 
bharat tiwari



1/9/10

कोई टिप्पणी नहीं:

har shakhs ko maaf kare jaa raha hoon... 

ke jisne bhi mera dil dukhaya ho...

हर शख्स को माफ करे जा रहा हूँ...
के जिसने भी मेरा दिल दुखाया हो 


aapka bharat tiwari 

कोई टिप्पणी नहीं:
दिल में बसा हूँ तेरे ,दस्तक नहीं देता...
धडकन बन खून को हूँ रवानगी देता...
dil me'n basa hoon tere, dastak nahi'n deta...
dhad'kan ba'n khoo'n ko, hoo'n rawangi deta ...

नेटवर्क ब्लॉग मित्र