
परिंदा बन रहा हूँ
परों पर कोपलें
उग रही हैं
सुना है
तुमने
सात आकाश बनाये हैं
मुझे आठवां देखना है
और तुम जिस आकाश से देखते हो
उसमें तुम्हे
देख लेता हूँ
खिड़की का पर्दा हटा कर


| कुछ घोड़े लंबी दौड़ के हो जाते हैं बाकी ... कुछ लोग समय से आगे के होते हैं बाकी... कुछ संगीत आने वाले कल का होता हैं बाकी... कुछ रचनायें आज को कहती हैं बाकी ... | Kuch ghode lambi dhoud ke ho jaate hain Baaki … Kuch log samay kea age ke hote hain Baaki … Kuch sangeet aane wale kal ka hota hai Baaki … Kuch rachnayen aaj ko kahti hain Baaki … |
| “ये” लेबल लगाने वाले आज के होते हैं | “Ye” label lagane wale aaj ke hote hain |
| बाकी बच गये “सब” पुराने वो, जो इन के अलावा “सब-कुछ” जानते हैं | Baaki bach gaye “sab” purane Wo, jo in ke alawa “sab-kuch” jaante hain |
| इनको कोई श्रेणी नहीं मिलती हम भी उसी में हैं बाकियों में ... बकरी की माँ जैसे ! | Inko koi shreni nahin milti Hum bhi ussi men hain Bakiyon men … Bakri ki maa jaise ! |
| भरत तिवारी २४.०४.२०१२, नई दिल्ली | Bharat Tiwari 24.04.2012, New Delhi |
खुद को छुपा नक़ाब में
करें खुब बड़ी बात ये लोग...
जाने किस की खातिर
कवितायेँ हैं लिखते लोग...
अपनी छोटी सी बुद्धि को
बना टांग अटकाते लोग...
जाने किस की खातिर
कवितायेँ हैं लिखते लोग...
भेड़ीयाधसान में ना जाना
हैं रंगासियार ये लोग...
जाने किस की खातिर
कवितायेँ हैं लिखते लोग...
wo khat
na jaane kab aaya tha
tareekh bhi nahin padi hai
aur mila bhi
wahan us kamre men
jahan bachpan se baahar aaya tha main
16 saal to ho hi gaye honge
jaane kaise rah gaya , khola tak nahin
aaj milne ka kuch makasad to tha
padte hi ,jagjeet ki yad aayi, ke "dene waale mujhe maujon ki.."
khair un dinon ko de gaya wo khat
aur samhala hai ab aise
jaise likhne wala khud mil gaya ho
aur wapas mere kandhe pe apna haath haule se rakh bola ho ki scooter dheere chalao
..bharat

वो खत
ना जाने कब आया था
तारीख भी नहीं पड़ी है
और मिला भी
वहाँ उस कमरे में
जहाँ बचपन से बाहर आया था मैं
१६ साल तो हो ही गये होंगे
जाने कैसे रह गया , खोला तक नहीं
आज मिलने का कुछ मकसद तो था
पड़ते ही ,जगजीत की याद आयी, के "देने वाले मुझे मौजों की.."
खैर उन दिनों को दे गया वो खत
और सम्हाला है अब ऐसे
जैसे लिखने वाला खुद मिल गया हो
और वापस मेरे कन्धे पे अपना हाथ हौले से रख बोला हो कि स्कूटर धीरे चलाओ
ਵੋ ਖਤ
ਨਾ ਜਾਨੇ ਕਬ ਆਯਾ ਥਾ
ਤਾਰੀਖ ਭੀ ਨਹੀਂ ਪਡ਼ੀ ਹੈ
ਔਰ ਮਿਲਾ ਭੀ
ਵਹਾੰ ਉਸ ਕਮਰੇ ਮੇਂ
ਜਹਾੰ ਬਚਪਨ ਸੇ ਬਾਹਰ ਆਯਾ ਥਾ ਮੈਂ
੧੬ ਸਾਲ ਤੋ ਹੋ ਹੀ ਗਯੇ ਹੋਂਗੇ
ਜਾਨੇ ਕੈਸੇ ਰਹ ਗਯਾ , ਖੋਲਾ ਤਕ ਨਹੀਂ
ਆਜ ਮਿਲਨੇ ਕਾ ਕੁਛ ਮਕਸਦ ਤੋ ਥਾ
ਪਡ਼ਤੇ ਹੀ ,ਜਗਜੀਤ ਕੀ ਯਾਦ ਆਯੀ, ਕੇ "ਦੇਨੇ ਵਾਲੇ ਮੁਝੇ ਮੌਜੋਂ ਕੀ.."
ਖੈਰ ਉਨ ਦਿਨੋਂ ਕੋ ਦੇ ਗਯਾ ਵੋ ਖਤ
ਔਰ ਸਮ੍ਹਾਲਾ ਹੈ ਅਬ ਐਸੇ
ਜੈਸੇ ਲਿਖਨੇ ਵਾਲਾ ਖੁਦ ਮਿਲ ਗਯਾ ਹੋ
ਔਰ ਵਾਪਸ ਮੇਰੇ ਕਨ੍ਧੇ ਪੇ ਅਪਨਾ ਹਾਥ ਹੌਲੇ ਸੇ ਰਖ ਬੋਲਾ ਹੋ ਕਿ ਸ੍ਕੂਟਰ ਧੀਰੇ ਚਲਾਓ
इतनी खूबियाँ देकर
तुम्हे धरा दी गयी
...
अनगिनत विचार
जिन्हें पाल-पोस कर ज़िंदा करने का दायित्व
"सिर्फ" तुम्हारे पास था
...
अच्छी शुरूआत हमेशा अच्छी नहीं होती ,
ये तुमने "क्यों" कर गलत सिद्ध किया
...
पराजित हुए
मदमस्त हो
मरीचिका मे रह कर
विजय का जश्न
"कैसे" मना सकते हो
तुम !
...
अब भी टटोलोगे
तो बहुत सारी
"ब्रेन शेलस्"
साँस लेती मिल जायेंगी
फिर रात के भूले हो
और....
सुबह मे अभी वक्त है
...
सिद्ध कर दो
अच्छी शुरूआत हमेशा अच्छी होती है !!!
एक विराम आया
तो "क्या" .......... !
नई दिल्ली , १७३१ , २९.१०.२०११
Itnī khūbiyāN dēkar
Tumhē dharā dī gayī
...
Anginat vichār
JinhēN pāl-pōs kar zindā karnē kā dāyitva
"Sirf" tumhārē pās thā
...
Acchī śhurū'āt hamēśhā acchī nahīN hōtī,
Yē tumnē "kyōN" kar galat sid'dh kiyā
...
Parājit hu'ē
Mad'mast hō
Marīchikā mē rah kar
Vijay kā jaśhn
"Kaisē" manā saktē hō
Tum!
...
Ab bhī ṭaṭōlōgē
Tō bahut sārī
"Brain Cells"
SāNs lētī mil jāyēṅgī
Phir rāt kē bhūlē hō
Aur....
Subah mē abhī vaqt hai
...
Sid'dh kar dō
Acchī śhurū'āta hamēśhā acchī hōtī hai !!!
Ēk virām āyā
Tō "kyā" .......... !
New Delhi 1736, 29.10.2011