27/7/12

बक्स-ए-अहमक़ / Baks -e- ahmaq

4 टिप्‍पणियां:

बक्स-ए-अहमक़ * तू ये झूठ दिखाता रह और
तू  भी  राजा का  है शागिर्द  छुपाता  रह और

तूने  ही खाब की  झलक कल दिखाई थी हमें
अब  हुआ रू ब रू तो ख्वाब  बताता  रह और

चोर  हाकिम  हो  तो  दरबार  ही  अड्डा होगा
इल्म  ये  सबको  है  तू  राज़ छुपाता रह और

सब  समझ  कर  भी  तब  नादान बने बैठे थे
अब उसने घाव दिया है  तो दिखाता  रह और 

जिस  नासूर से तेरा  सारा जिस्म  राख  हुआ
तू  उसकी आग को बुझने  से बचाता रह और
* बुद्धू बक्सा / टी.वी.
                           -------

Baks -e- ahmaq*  tu  ye  jhooth  dikhata  rah aur
Tu  bhi  raja  ka  hai  shagird chhupata rah aur

Tune  hi  khaab  ki  jhalak kal dikhai thi hameN
Ab  hua  ru- b -ru  to  khwaab  batata   rah aur

Chor   haqim   ho   to   darbaar  hi  adda  hoga
Ilm  ye  sabko  hai  tu  raaz  chhupata  rah aur

Sab  samajh  kar  bhi  tab nadan bane baithe the
Ab  ussne  ghav  diya  hai  to  dikhata  rah aur

Jis   naasoor  se  tera  saara  jism  raakh  hua
Tu  uss'ki  aag  ko  bujhne  se  bachta  rah aur
Television 


. . . shajar 27.07.2012, new delhi

13/7/12

घटिया ओछे नाकारा हम Ghatiya Oche Naakaara Hum

3 टिप्‍पणियां:
घटिया ओछे नाकारा हम Ghatiya Oche Naakaara Hum #JusticeForWomen
Bharat Tiwari, 13.07.2012, New Delhi #JusticeForWomen

इक अनहोनी घट गयी
के सारा आलम सोते से जाग गया
अबला का शारीरिक शोषण
टी.वी. ने दिखाया .
और तब !!! सब को पता चला कि
अभद्रता की सीमा क्या होती है
नेताओं के बिगुल
स्त्री समाज की मुखिया
जिन पर खुद आरोप हैं
शोषण करवाने के
नये नये तरीके के व्याख्यान देने लगे
अरे ! हाँ !
वो क्या हुआ राजस्थान वाले केस का

रोना आता है इस समाज के खोखलेपन पर
जहाँ हर घड़ी
घर के आँगन से शहर के चौक तक
रोज़ ये हो रहा होता है
और समाज आँख खोले
सो रहा होता है,
और जो उबासी आये तो पुलिस को गरिया दिया
... भई ये सब तो शासन ने देखना है ना !!
हम क्या करें ?
... अब इन्तिज़ार है सबको
ऐसा कोई वी.डी.ओ
सामूहिक बलात्कार का भी आ जाये
तो थोड़ा और जागें ...
इन्तेज़ार है
(जाओ बेंडिट क्वीन देख लो अगर वयस्क हो गए हो)

किसको बहला रहे हो मियाँ

अंदर जो आत्मा ना मार डाली हो
तो झाँक लेना ...
फ़िर सो जाना
सच सुनकर नीद अच्छी आती है

घटिया ओछे नाकारा
सादर भरत तिवारी 

3/7/12

Dour Hai Tamashe Ka दौर है तमाशे का

4 टिप्‍पणियां:

सादर भरत तिवारी, नई दिल्ली ३/७/२०१२ 

नेटवर्क ब्लॉग मित्र